श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव

संवाद सहयोगी, राहों


श्री गुरु नानकदेव जी केप्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर की समूह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। मोहल्ला पहाड़ ¨सह स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब से निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। पंज प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र सरूप को सुशोभित किया गया।
इस दौरान भाई चरण जीत ¨सह के ढाडी के लोगो ने संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।लोगो द्वारा "सतनाम वाहे गुरु, सतनाम वाहे गुरु" की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।
संगत के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागती गेट सजाए गए थे। इस दौरान संगत के लिए चाय पकौड़े, बिस्कुट, चने पूरी, फलों तथा कई तरह के खाने पीने के भंडारे। गुरु राम दास इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने गतका नृत्य करके सभी लोगो को अचंभित कर दिया, गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश ¨सह, गुरुद्वारा ¨सह सभा अड्डा लारियां के प्रधान सुखदेव ¨सह मान, ¨हदर ¨सह बाजवा, रघु¨वदर ¨सह, बालक अमरजीत ¨सह पाहवा, जोगा ¨सह, लख¨वदर ¨सह, रतन ¨सह, निर्मल ¨सह, चेयरमैन अमरजीत ¨सह जौहल, पार्षद गुरमेल राम, पार्षद बलवीर कौर, राजवंत ¨सह बाजवा, मनवीर ¨सह परमार, हर¨वदर ¨सह



No comments:

Post a Comment